एसएसबी और वीरपुर पुलिस ने किया 38.5 किलोग्राम गांजा जब्त

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

एसएसबी बनैलीपट्टी एवं बिहार पुलिस के संयुक्त रेड ऑपरेशन के दौरान 38.5 किलोग्राम गांजा जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 201 ग्राम- कोशिकापुर सुपौल में की गई।
सूचना प्राप्त होते ही तत्काल बिहार पुलिस के साथ संयुक्त रेड पार्टी का गठन किया गया।, जिसमें सीमा चौकी बनैलीपट्टी व बिहार पुलिस थाना बीरपुर के कर्मियों को शामिल किया गया।
संयुक्त टीम द्वारा कोशिकापुर निवासी राज कुमार शर्मा उम्र 42 वर्ष के घर का घेराव कर रेड किया गया। इस दौरान घर के अंदर से कुछ बोरियां बरामद हुई जिसमें से गांजे जैसे पदार्थ की गंध आ रही थी।
तत्पश्चात विधिवत तरीके से बोरी खोल कर उसकी तलाशी ली गई जिसमें गांजा होने की पुष्टि हुई। जिसका कुल वजन 38.5 किलोग्राम था।
बरामदगी के बाद जब्त किए गए गांजा को विधिक कार्रवाई हेतु थाना बीरपुर जिला सुपौल को सौंप दिया गया।स. सी. ब. की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से सीमा पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
इस कार्य वाही में एसएसबी के सहायक कमांडेंट राज कुमार तथा बिहार पुलिस के उप निरीक्षक प्रेम चंद पासवान व अन्य जवान उपस्थित थे।