न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के गश्ती दल द्वारा भारत–नेपाल सीमा पर सीमा स्तम्भ संख्या–204 के समीप नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
गश्ती दल को आते देख नेपाल की ओर से आ रहा एक व्यक्ति साइकिल एवं काला बैग मौके पर छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गया। मौके से बरामद बैग की जांच में गांजा पाया गया, जिसे वैधानिक प्रक्रिया के तहत जब्त कर थाना बीरपुर, जिला सुपौल को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है।
इस संबंध में कमांडेंट गौरव सिंह, 45वीं वाहिनी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सशस्त्र सीमा बल पूरी तरह सतर्क है तथा ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी एवं सतत कार्रवाई जारी रहेगी।
इस दौरान सशस्त्र सीमा बल के सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल वर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

































