फारबिसगंज में बीपीएमवाईएम स्पोर्ट्स कार्निवल का हुआ मेगा क्रिकेट ऑक्शन

न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की उर्स आयोजित स्पोर्ट्स कार्निवल सीज़न 1 के अंतर्गत क्रिकेट लीग का मेगा ऑक्शन फारबिसगंज तेरापंथ भवन में हुआ। बिहार से लगभग 120 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से छह फ्रैंचाइज भागलपुर रेडिएंटस, दरभंगा दबंग, किशनगंज थंडर, कटिहार टाइटन्स, फैंटास्टिक फ़ॉरबस और मुजफ्फरपुर लीजेंड्स ने अपनी टीमों के लिए 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया।
ऑक्शन में फारबिसगंज के खिलाड़ियों की मांग सबसे अधिक रही। मुकुल दुगड़ और नविन नौलखा को सर्वाधिक 48–48 लाख पॉइंट्स में खरीदा गया।
प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोर ने कहा कि स्पोर्ट्स कार्निवल का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें समाजसेवा से जोड़ना है।आगामी 14 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, कैरम, शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजकों के अनुसार पूरे बिहार से 250 से अधिक महिला एवं पुरुष खिलाड़ी स्पर्धाओं में भाग लेंगे।
संचालन आदर्श गोयल ने किया।वहीं सभी आये अतिथियों का संस्कृति शाखा के सदस्यों ने तिलक कर एवं मंच के सदस्यों ने दुपट्टा पहना कर स्वगत किया। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन से हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष महेंद्र कुमार बैद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के स्थानीय शाखा के अध्यक्ष बछराज राखेचा मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया,प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानियाँ,संयुक्त मंत्री अमित सुरेका, अभिषेक केजरीवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
फारबिसगंज शाखा अध्यक्ष गौरव जैन के उत्कृष्ट प्रबंधन एवं आतिथ्य की व्यापक सराहना की गई। आयोजकों, संस्कृति शाखा की सदस्याओं और संपूर्ण टीम के सहयोग से मेगा ऑक्शन को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
आज के कार्यक्रम मे बंटी राखेचा, मनोज भांसाली, राज कुमार लड्डा, आलोक अग्रवाल, शाखा सचिव सौरव अग्रवाल, रोशन सेठिया, बादल मुंद्रा, विनीत खेमाानी, संदीप गोलच्छा, विवेक खेमाानी, दिलीप गौतम, आशीष खेमाानी, शुभम अग्रवाल, हर्ष बैद, प्रमोद केडिया, कुनाल केडिया, ऋषभ अग्रवाल, शुभम फिटकरीवाला, मुस्कान गौतम,कोमल अग्रवाल, रोज़ी जैन, अंजलि मुंद्रा, अंकिता गोयल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।