महिंद्रा का ‘महासंग्राम’: पूर्णिया में बिहार-झारखंड के ‘उस्तादों’ ने दिखाया दम, भविष्य की ऑटो टेक्नोलॉजी के लिए कसी कमर

न्यूज स्कैन ब्यूरो, पूर्णिया
ऑटोमोटिव सेक्टर में तकनीकी कौशल और ‘फ्यूचर रेडीनेस’ (भविष्य की तैयारी) को परखने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता “उस्तादों का उस्ताद – महासंग्राम” का सफल समापन हुआ। पूर्णिया के विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT) में आयोजित इस महासंग्राम में बिहार और झारखंड की सभी महिंद्रा डीलरशिप के तकनीकी दिग्गजों और रिलेशनशिप मैनेजर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कौशल और तकनीक का संगम यह प्रतियोगिता केवल एक कौशल परीक्षण नहीं, बल्कि भविष्य की मोबिलिटी और ऑटोमोटिव चुनौतियों के प्रति तैयारी का एक व्यापक मूल्यांकन थी। इसमें रिलेशनशिप मैनेजर और टेक्निकल मैनेजर (COTEK) सहित पूरी डीलरशिप टीम की समस्या समाधान क्षमता और प्रोफेशनल दक्षता को परखा गया। कार्यक्रम का आयोजन महिंद्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की सिस्टर ऑर्गेनाइजेशन ‘VVIT’ में किया गया, जहाँ के अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने इस तकनीकी महाकुंभ को और भी प्रभावशाली बनाया।

भविष्य की तकनीक पर रहा फोकस प्रतियोगिता के दौरान BS6 फेज-2 नॉर्म्स, एडवांस इंजन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम (ECU & TCU), OBD सिस्टम और सॉफ्टवेयर आधारित डायग्नोस्टिक टूल्स जैसी जटिल चुनौतियों पर प्रतिभागियों की पकड़ जांची गई। फॉल्ट डायग्नोसिस और सटीक समस्या समाधान की गति इस ‘महासंग्राम’ के प्रमुख पैमाने रहे।

प्रमुख दिग्गजों की रही उपस्थिति
ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के एमडी ब्रजेश मिश्रा और राजेश मिश्रा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। महिंद्रा की ओर से सर्विस बिजनेस लीड प्रशांत कुमार, फील्ड फोर्स ट्रांसफॉर्मेशन मैनेजर अंग्शुमान बोस और कस्टमर केयर मैनेजर सनीश के.एस. सहित अमित कुमार, अभिषेक सत्यम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने तकनीकी गुणवत्ता और महिंद्रा की भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

सफल संचालन और टीम वर्क इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की ओर से असराफुल मंडल, मनीता ठाकुर, चिरंजीवी, राकेश, सुजाता, शहजादा और आशुतोष चंद्र मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही।

यह आयोजन स्पष्ट करता है कि महिंद्रा अपनी डीलरशिप टीम को न केवल आज की जरूरतों, बल्कि आने वाले वर्षों की उभरती टेक्नोलॉजी के लिए भी पूरी तरह तैयार कर रहा है। यह पहल महिंद्रा को तकनीकी रूप से अग्रणी और विश्वसनीय ब्रांड के रूप में नई मजबूती प्रदान करती है।