न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक आज भागलपुर में संपन्न हुई। बैठक में भागलपुर और बांका जिला से आए कुर्मी और धानुक समाज के प्रबुद्ध, सम्मानित और जागरूक नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में समाज की एकता, संगठन विस्तार, शैक्षणिक उत्थान, सामाजिक सहयोग और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है और विकास की नई दिशा तय कर सकता है।
बैठक का सफल संयोजन इंजीनियर अमन कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रो० डॉ० पवन कुमार सिन्हा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाजहित में संगठित और रचनात्मक प्रयासों को और गति देने का आह्वान किया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रो० डॉ० पवन कुमार सिन्हा को भागलपुर जिला अध्यक्ष और संजीव कुमार सिंह को जिला महासचिव निर्वाचित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डीपी सिंह की उपस्थिति रही। बैठक में उपस्थित गणमान्य अतिथियों में प्रमुख रूप से डॉ. अंजना प्रकाश, डॉ. राजेश कुमार, प्रोफेसर अमरकांत सिंह, डॉ. कुमार राजेश, जदयू प्रदेश सचिव मनोज सिंह, इंजीनियर जेपी सिन्हा, पूर्व मुखिया अमर सिन्हा, दिलीप कुमार सिंह, भोला कुमार मंडल, डॉ. सचिन कुमार सिंह, प्रमोद सिंह वेल्डन, बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, विनय कुमार सिंह, मुखिया प्रवीण सिंह, बीना सिन्हा, प्रवेश सिन्हा, बीरेंद्र रॉय, शंकर रॉय, डॉ. प्रीति कुमारी, उमेश प्रसाद सिन्हा, अभिमन्यु कुमार, रवि रंजन रवि, चंदन कुमार सिंह और विक्की कुमार सहित भागलपुर एवं बांका क्षेत्र के भारी संख्या में समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का समापन समाज के उत्थान, शैक्षणिक जागरूकता और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।
































