जिले में चल रहे पंचायत सरकार भवन निर्माण की डीएम ने की समीक्षा,कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य की समीक्षात्मक बैठक लहटन चौधरी, सभागार में जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, जिला पंचायत राज पदाधिकारी ग्यानन्द यादव , कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता,कनीय अभियंता, भवन प्रमंडल एलएईओ एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा संबंधित तकनीकी सहायक उपस्थित थे।
कार्य एजेंसी भवन प्रमंडल, सुपौल द्वारा सुपौल जिलान्तर्गत निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन कार्य की समीक्षा की गई ।समीक्षा के क्रम में कार्य संतोषप्रद पाया गया है। शेष 6 पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में और तीव्र गति से करने का कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को दिया गया।
एलएईओ द्वारा जिलान्तर्गत निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की समीक्षा की गई ।समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुछ एजेंसी के पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य कोई प्रगति नहीं पाये जाने पर संबंधित एजेंसी के विरूद्व नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ ही जिस एजेंसी का निर्माण कार्य का समय समाप्त हो गया है। उसकी सूचना उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।