न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
गुरुवार को राधेश्याम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में काफी हर्षोल्लास एवं धूमधाम से छात्रा -छात्राओं ने क्रिसमस त्यौहार को मनाया। विद्यालय के संचालक डॉ विजय कुमार एवं प्राचार्या वीणा पॉल ने केक काट कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक डॉ राधे श्याम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस का त्यौहार दयालुता, अथवा अंधकार पर प्रकाश का द्योतक तथा भाईचारे और सौहार्द का त्यौहार है।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय के संचालक डॉ विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस का त्यौहार प्रभु ईशु के जन्म दिन को याद दिलाता है। प्रभू ईशु दबे कुचले और शोषितों के आवाज थे। इसलिए रोम के शासक ने इन्हें शूली पर चढ़ा दिया था ।आज वे सम्पूर्ण दुनिया में अमर हैं।
प्राचार्य बीणा पॉल ने भी अपने संबोधन में प्रभु ईशु को शांति का दूत कहा ।विद्यालय में हिन्दी के प्राध्यापक शशि भूषण दिवाकर ने भी प्रभु ईशु को ईश्वर का अवतार एवं शांति का संदेशवाहक कहा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी वर्गों के छात्रा/छात्राओं ने विभिन्न प्रकार का प्रदर्शन किया ।जिस में सोलो गायन, ग्रूप गायन, सोलो नृत्य, ग्रूप नृत्य तथा हिन्दी एवं अंग्रेजी का वाचन प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार पाने वाले छात्रा/छात्राओं को विद्यालय के संचालक डॉ विजय कुमार के द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित विभिन्न प्रान्तों, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, असम, हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के शिक्षक शशि भूषण दिवाकर, संजय कुमार गोइत, राधे कुमार, रूपक कुमार पाण्डेय, रंजीत कुमार झा, दीपक कुमार, मणि कुंदन, शेखर कुमार झा, राकेश कुमार, रोहित कुमार, सौरव कुमार रॉय, विकास बरुई, बसंत कुमार, रुपेश कुमार, अर्पण बनर्जी, उदया लक्ष्मी, तुमपा महतो रॉय, सोना घोष, सोनाली सिंह, कृष्णा, चैतन्या, कुमार गौरव, गुरिया कुशवाहा, यशवंत सिंह भाटी, प्रदीप कुमार शर्मा, दिव्या सिंह, राधा चौधरी, राजेश कुमार, राकेश कुमार, चाँद कुमारी, दुर्गा, मधु, शंकुतला देवी आदि मौजूद थे।


































