अगर हमारी बीवी ने Aimim- को वोट नहीं दिया तो हम बीवी को छोड़ने के लिए तैयार है लेकिन AIMIM को नहीं

न्यूज स्कैन ब्यूरो, किशनगंज

बिहार विधानसभा चुनावों के बीच AIMIM नेता गुलाम मुस्तफा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किशनगंज जिले के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से AIMIM प्रत्याशी तौसीफ आलम के समर्थन में मुस्तफा ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी को वोट न देने पर छोड़ सकते हैं, लेकिन पार्टी को कभी नहीं छोड़ेंगे।

यह घटना बहादुरगंज के पूर्व विधायक और AIMIM प्रत्याशी तौसीफ आलम के निजी आवास पर हुई। वहां एक छोटी बैठक के दौरान गुलाम मुस्तफा की पत्नी भी मौजूद थीं। मुस्तफा ने भावुक होकर कहा कि वे AIMIM के ‘दीवाने’ हैं।

उन्होंने राजद नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आप मुझे खरीदने की कोशिश मत कीजिएगा। चाहे वह ठाकुरगंज, अररिया विधानसभा से हो, आपने हमें बहुत तंग कर लिया है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर हमारी बीवी ने AIMIM को वोट नहीं दिया तो हम बीवी को छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन AIMIM को छोड़ने के लिए तैयार नहीं।”