न्यूज स्कैन ब्यूरो, खगड़िया
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यूथ फाउंडेशन के संस्थापक संजय खंडेलिया ने गुरुवार को लालू परिवार को घेरे में लिया है। खगड़िया में खंडेलिया निवास पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लालू की पहचान बिहार में जंगल राज और घोटाले के लिए होती है। भाजपा का विरोध करते करते लालू परिवार और विपक्ष देश विरोधी हो गया। जो अब भगवान राम का भी विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव ने मीडिया पर जिस शब्द का प्रयोग किया वह उनकी गदी मानसिकता का घोतक है। वे मीडिया को धमकी देकर अपने पक्ष में खबर दिखाने का दबाव देना चाहते हैं। वे अपनी पार्टी के गुंडे को मीडिया पर हमला करने की नसीहत दे रहे हैं।
तेजस्वी मानसिक रुप से हैं परेशान, बिहार में कानून का राज
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह की भाषा का प्रयोग विपक्ष के नेता एवं तेजस्वी यादव कर रहे हैं, वो दिखाता है कि तेजस्वी मानसिक रुप से परेशान हैं। उनके स्तरहीन शब्द को बिहार की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी। बिहार की कानून व्यवस्था के सवाल के जबाव में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में कानून का राज है। जो अपराध करते हैं उनको त्वरित सजा मिलती है। तेजस्वी अपने पिता का वह समय सोचें जब सीएम आवास से बिहार में अपराधीक डिलिंग होती थी।
चुनाव आयोग करता है निष्पक्ष कार्य
प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआईआर कार्य को लेकर कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था है। जो अपना कार्य करता है। लालू परिवार को शुरु से ही चुना आयोग से दिक्कत है। बिहार की जनता नहीं भूली है जब बिहार में लाठी के बल पर मतदान कराया जाता था। 2000 ई. में जब टीएन सेशन चुनाव प्रमुख बने तो उन्होंन लालू परिवार के गुंडाराज को मताधिकार से परास्त किया था। इसी बात का मलाल लालू परिवार को चुनाव आय़ोग से है। उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्ष प्रोपगेंडा फैलाने का काम कर रहा है। चुनाव आयोग पार्दशी व्यवस्था में काम करता है।