किड्जी मिठनपुरा के समर कैंप में बच्चों ने सैंड एंड वाटरप्ले का उठाया लुत्फ, निदेशक शेखर कुमार ने दी ‘क्वालिटी टाइम’ की सीख

न्यूज स्कैन ब्यूरो, मुजफ्फरपुर
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित अग्रणी प्री-स्कूल ‘किड्जी मिठनपुरा’ में चल रहे समर कैंप में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान विशेष रूप से आयोजित ‘सैंड एंड वाटरप्ले’ (Sand and Water Play) एक्टिविटी बच्चों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। रंग-बिरंगे पानी और रेत के साथ खेलते हुए बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

बच्चों को दें प्यार, दुलार और समय: शेखर कुमार
इस अवसर पर किड्जी मिठनपुरा के निदेशक शेखर कुमार ने अभिभावकों के नाम एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक संदेश साझा किया। उन्होंने बच्चों के सही पालन-पोषण में माता-पिता की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, “नन्हे बच्चों को हर वक्त हमारे सानिध्य, स्नेह और सुरक्षा की जरूरत होती है। अपने बच्चों को समुचित मात्रा में अपना प्यार, दुलार और समय दें। आज के दौर में बच्चों के लिए उचित पालन-पोषण और सही शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है।”

निदेशक शेखर कुमार ने पारिवारिक मूल्यों पर जोर देते हुए एक गहरी बात कही। उन्होंने कहा कि बचपन में बच्चों के साथ बिताए गए खुशनुमा पल और ‘क्वालिटी टाइम’ (Quality Time) दरअसल एक निवेश है, जिसे प्रकृति हमें बुढ़ापे में ब्याज समेत वापस करती है। उन्होंने आगे जोड़ा, “जब हम बूढ़े हो जाते हैं, तो यही बच्चे हमारे आस-पास मंडराते हैं और हमारा हाल-खबर लेते हैं। आज हम उन्हें जितना समय और संस्कार देंगे, कल वो हमारे बुढ़ापे का उतना ही मजबूत सहारा बनेंगे।”

समर कैंप का उद्देश्य
संस्थान के अनुसार, इस समर कैंप और ‘सैंड एंड वाटरप्ले’ जैसी गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों की मोटर स्किल्स (Motor Skills), रचनात्मकता और सामाजिक कौशल को बढ़ाना है। खेल-खेल में सीखने की इस प्रक्रिया को बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी खूब सराहा है।