बीएनएमयू के कुलपति को सदबुद्धि देने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया हवन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुपौल के द्वारा स्थानीय धतालदास ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण जिला संयोजक राजेश कुमार के नेतृत्व में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्विद्यालय के मधेपुरा के मनोविज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में बांग्लादेश के स्कोलर आमन्त्रित किए जाने के विरोध में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन के माध्यम से बीएनएमयू कुलपति को सदबुद्धि देने की कामना की गई।
वहीं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पूजा कुमारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट कहना है कि राष्ट्र विरोधी देशों के वक्ता जिहादी मानसिकता वाले लोग कतई समाजवाद की धरती पर बर्दास्त नहीं करेगा। कुलपति के द्वारा बांग्लादेश के वक्ता को बुलाने वाले पदाधिकारी के खिलाफ किसी भी तरह की जांच नहीं करवाना दोषी पदाधिकारीयों को बर्खास्त नहीं करना उल्टे सेमिनार को बंद करवाना कहीं ना कहीं माननीय कुलपति के मानसिक असंतुलन को दर्शाता है अभाविप सेमिनार का विरोध नहीं बल्कि बंग्लादेश, फ़िलीस्तीन जैसे देशों बुलाए गए वक्ताओं का विरोध कर रही है।
वहीं कार्यकर्ता दिव्या कुमारी ने कहा कि कोशी समाजवाद की धरती रही है मंडल विश्विद्यालय में किसी भी प्रकार की विभाजनकारी नीतियों एवं कट्टरपंथियों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।
वहीं कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री शिवजी कुमार, प्रांत कार्यसमिति सदस्य भवेश झा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रंजीत झा, किशोर कुमार, रोशन कुमार, मनीष, शोभित उपस्थित थे।