न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र में करजाईन बॉर्डर के समीप इमरी चौक पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा वाहन की सघन जांच के दौरान बोलेरो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR19QC 2705) से कुल 55 पेटी यानी 495 लीटर दिलवाले सोफी नेपाली देसी शराब बरामद की गई।इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब और वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों को थाना लाया गया, जहां उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

































