2 फरवरी से 13 फरवरी तक होगी इंटरमीडिएट परीक्षा
जिले में कुल 38 केंद्र पर होगा इंटर परीक्षा, कुल 26 हजार 568 परीक्षार्थी होंगे शामिल
न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
2 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित होने वाले इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी को लेकर शिक्षा विभाग अंतिम रूप देने में जुटे है। इंटर परीक्षा में सेंटर पर परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले तक प्रवेश मिलेगा। शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए जिला प्रशासन ने रणनीति बनाई है। परीक्षा संचालन में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मियों को जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश दिया। परीक्षार्थियों को पहली पाली में परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं देने का निर्देश दिया गया है। कुल 38 केंद्र पर बनाए गए है।
चहारदिवारी कूदने वाले परीक्षार्थी होंगे निष्कासित :
देर होने के बाद परीक्षा सेंटर में प्रवेश के लिए चहारदिवारी कूदने वाले परीक्षार्थी को अपराध मानते हुए दंडित करने का निर्देश दिया गया है।
परीक्षा आयोजन के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर कोई परीक्षार्थी यदि प्रवेश के लिए निर्धारित समय पर पहुंचने के कारण गेट पर जबरदस्ती और अवैध रूप से परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने का प्रयास करता है, तो यह प्रयास अपराध की श्रेणी में आएगा। दिशा-निर्देश के मुताबिक यह कदाचाररहित परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का स्पष्ट प्रयास और अपराधिक कृत्य भी है। इस परिदृश्य में परीक्षा केन्द्र पर यदि निर्धारित प्रवेश के समय के बाद विलंब से आने वाला कोई परीक्षार्थी अवैध रूप से चहारदिवारी से कूदकर या गेट पर प्रवेश करता हुआ पाया जाता है तो ऐसे मामले को अपराध मानते हुए परीक्षार्थी को परीक्षा निष्कासित किया जाएगा। उसके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। साथ ही ऐसे परीक्षार्थी को केन्द्राधीक्षक द्वारा यदि परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है तो केन्द्र एवं अन्य चिन्हित व्यक्ति के विरुद्ध निलम्बन और प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की करने का आदेश दिया जाएगा। साथ ही दो वर्षों तक परीक्षा से वंचित किया जायेगा। कला संकाय में 15550, वाणिज्य में 224 , विज्ञान संकाय में 10792 परीक्षा शामिल होंगे। पूर्व की तरह जहां सभी छात्राओं का परीक्षा केंद्र उनके गृह अनुमंडल में बनाये गये है।जबकि सभी छात्रों का परीक्षा केंद्र सदर अनुमंडल में बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर 38 केंद्र बनाए गए हैं।इसमें निर्मली अनुमंडल में तीन, त्रिवेणीगंज में 5 और वीरपुर में सात और सुपौल अनुमंडल में 23 परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है। सुपौल अनुमंडल में छात्रा के लिए 6 और छात्र के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

































