न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले के वीरपुर के आयुष मिश्र और आर्यन मिश्र ने गुजरात के गॉंधीनगर में 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर के बीच आयोजित हुए 40 वें नेशनल टाईक्वांडो आईटीएफ चैंपियनशिप 2025 में अपनी -अपनी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीत कर बिहार व जिले का नाम रोशन किया है। पिछले वर्ष गोवा में आयोजित 39 वें नेशनल टाईक्वांडो चैंपियनशिप में भी दोनों भाइयों ने गोल्ड मेडल जीता था। अगस्त,2025 में नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय स्पर्धा में भी आयुष व आर्यन ने गोल्ड मेडल जीता। पिछले तीन वर्षों में आयुष ने विभिन्न राज्यस्तरीय,जोनल तथा नेशनल टाइक्वांडो चैंपियनशिप में चार गोल्ड मेडल,दो सिल्वर मेडल तथा एक ब्राऊंज मेडल जीता है जबकि आर्यन ने राज्यस्तरीय तथा नेशनल टाईक्वांडो चैंपियनशिप में चार गोल्ड मेडल जीता है।इसी दिसम्बर में दिल्ली में आयोजित हुए इन्टर स्कूल टाईक्वांडो चैंपियनशिप में भी भाग लेकर आयुष ने गोल्ड मेडल जीता था। इस बार दोनों भाइयों ने गॉंधीनगर में तकनीकी तथा अंपायरिंग का प्रशिक्षण भी सफलतापूर्वक प्राप्त किया जिससे ये राज्यस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में अंपायरिंग भी कर सकेंगे। युनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड),ऑस्ट्रेलिया,दक्षिण कोरिया, साइप्रस, ताईवान जैसे देशों से आए टाईक्वांडो के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि ये दोनों बच्चे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर तथा कॉंग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. रणजीत कुमार मिश्र के सुपुत्र तथा प्रो. शिवाकान्त मिश्र के पौत्र हैं। वर्तमान में ये बच्चे दिल्ली के प्रतिष्ठित स्प्रिंगडेल्स स्कूल में आठवीं और छठी कक्षा के विद्यार्थी हैं।
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले आयुष की ‘नेवर लूज होप’, ‘ट्रिप टू हेवन’,’हेलोवीन्स नाईट’, ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ तथा ‘ट्रिप टू केदारनाथ’ नामक पॉंच पुस्तकें अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित हो चुकी हैं।इसके लिए उन्हें ‘यंग ऑथर’ और ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।

































