न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले के छातापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक श्री श्री 108 हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को शोभा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 251 कुंवारी कन्याएं और महिलायें लाल व पीले अंगवस्त्र में सुसज्जित होकर माथे पर कलश लिए उत्साह भाव के साथ शामिल हुई। माथे पर कलश लिए महिलाओ में भक्तिभाव व श्रद्धा का उल्लास देखते ही बन रहा था। कलश यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल थे । इस दौरान जय श्रीराम एवं जय हनुमान सहित अन्य देवी देवताओ के जयकारे से क्षेत्रीय वातावरण गुंजायमान हो रहा था। जयघोष के साथ कलश यात्रा लक्ष्मीपुर खूंटी स्थित गैडा नदी घाट पहुंची। नदी घाट पर पंडित सोनू कुमार शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्र्योचार व विधि विधान पूर्वक कलश में जल भरवाया गया। जिसके बाद जलभरे कलश के साथ महिलाऐं वापस आयोजन स्थल पहुंची। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से इलाके वासियों में उमंग व उत्साह का माहौल है। आयोजन कमेटी के सदस्य मिथिलेश कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में सोमवार को दिन कलशयात्रा संपन्न होने के उपरांत अपराह्न से 48 घंटे का अष्ट्याम सह कीर्तन प्रारंभ होगा है। जिसमें दूर दराज के प्रसिद्ध कीर्तनिया मंडली शामिल हो रहे हैं। बताया कि आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य व ग्रामीण जुटे हुए हैं। वहीं वार्डवासी महेंद्र मंडल के द्वारा माला उठाकर अष्ट्याम सह कीर्तन कराने का भार लिया गया है। बताया कि साल 2023 में 29 नवंबर को स्थापित किये गए सार्वजनिक हनुमान मंदिर का यह द्वितीय स्थापना वर्ष है। मौके पर मंदिर कमिटि सदस्य महेंद्र मंडल, श्याम मेहता, श्यामसुंदर मेहता, मिथिलेश मेहता, मुकेश मेहता, कुंदन कुमार, मनीष कुमार, अखिलेश यादव, सतीश मंडल, गजेंद्र मेहता, गयानंद मंडल,नीरज कुमार, प्रभु मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आयोजन के सफल संचालन में लगे हुए हैं।।

































