सुपौल पुलिस द्वारा चौकीदारी परेड आयोजित, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहने के निर्देश

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस के निर्देश पर रविवार को प्रतापगंज थाना परिसर में थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान क्षेत्र के चौकीदारों को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में घटित होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की समय पर सूचना थाना को देने के लिए निर्देशित किया गया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी सक्रियता से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।परेड के दौरान चौकीदारों की उपस्थिति, वर्दी एवं कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए इस तरह की चौकीदारी परेड आगे भी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेंगी।