न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक विस्तार और मीडिया प्रबंधन को और सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल के निर्देशानुसार कुंजबिहारी तिवारी को तत्काल प्रभाव से भागलपुर महानगर जनता दल (यूनाइटेड) मीडिया सेल का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इस आशय की जानकारी जद(यू) मीडिया सेल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि कुमार द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई। पत्र में कहा गया है कि कुंजबिहारी तिवारी संगठन के प्रति निष्ठावान, सक्रिय एवं मीडिया क्षेत्र में अनुभवी कार्यकर्ता हैं, जिनकी कार्यशैली से पार्टी को लाभ मिलेगा।
नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कुंजबिहारी तिवारी को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में महानगर मीडिया सेल पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगा।
वहीं, कुंजबिहारी तिवारी ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे।
भागलपुर महानगर जदयू मीडिया सेल को मिला नया कार्यकारी अध्यक्ष
































