न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर की सीमा चौकी भीमनगर ने नाका ड्यूटी के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 206/4 के समीप कुल 13.5 लीटर नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान शराब तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु एसएसबी द्वारा निरन्तर प्रयास जारी है इसी क्रम में सूचना मिली थी कि सीमा चौकी भीमनगर के जिम्मेवारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 206/4 के समीप से मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है ।
अविलंब एक नाका पार्टी का गठन किया गया।नाका पार्टी सूचना आधारित जगह पर छुप कर बैठ गई और कुछ समय बाद करीब रात 2000 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति सीमा स्तंभ 206/4 के समीप छुपाव दार रास्ते से कुछ सामान लेकर नेपाल से भारत प्रभाग की तरफ आता दिखाई देता है , जैसे ही व्यक्ति नाका पार्टी के पास पहुंचा तभी पार्टी ने स्पूर्ति के साथ उसे पकड़ लिया पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम निक्कू कुमार साह, भीमनगर, जिला – सुपौल के निवासी बताया ।
मौके पर सामान की तलाशी लेने पर पता चला की थैली में 13.5 लीटर नेपाली शराब है l
तत्पश्चात आवश्यक कार्यवाही करने के बाद ज़ब्त शराब एवं व्यक्ति को पुलिस स्टेशन भीमनगर को सुपुर्द कर दिया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान एसएसबी के मुख्य आरक्षी सामान्य मुनेंद्रू एम एवं अन्य जवान उपस्थित रहें।



























