विधान सभा चुनाव:विभिन्न कोषांगों की बैठक

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

विधानसभा आम निर्वाचन की घोषणा के साथ ही चुनाव कराने के संबंध में सभी आवश्यक तैयारी किए जाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी सदर सह निर्वाची पदाधिकारी 43 सुपौल विधानसभा क्षेत्र इंद्रवीर कुमार के द्वारा निर्वाचन से संबंधित अनुमंडल में गठित सभी कोषांगों की बैठक की। बैठक में सभी सभी कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मियों को बताया गया कि निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय के आदेश अनुसार पूरे जिला में धारा 163 (जो पूर्व में धारा 144 थी) लागू की जा चुकी है। कोई भी आयोजन बिना अनुमति के नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी को कोषांग अपना अपना कार्य सुचारू रूप से करना शुरू कर दें ताकि चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी जो भी अनुमति प्राप्त करना चाहे उनको अनुमति प्राप्त करने में कोई असुविधा व देरी न हो। अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अनुमंडल में 43 सुपौल विधानसभा का नाम निर्देशन लिया जाना है इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली जाए। बैठक में उपस्थित अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार के द्वारा प्रत्येक कोषांग के कार्यों के बारे में सभी कर्मियों को विस्तृत जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि अब सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से अनुमति प्रदान किया जाएगा इसीलिए सिंगल विंडो सिस्टम के कर्मी सभी पर पत्रों का अध्ययन कर लें एवं जैसे ही नाम निर्देशन का कार्य होता है सिंगल विंडो सिस्टम सही ढंग से अपना कार्य करना शुरू कर दें ताकि किसी भी अभ्यर्थी को किसी अनुमति के लिए किसी तरह का परेशानी ना हो।