कोशी तटबंध पीड़ितों का फूटा गुस्सा: 26 को सुपौल में धरना, DM को सौंपा जाएगा मांग पत्र

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

कोशी नव निर्माण मंच द्वारा 26 सितम्बर को दिन में 11 बजे से डिग्री कॉलेज चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कोशी तटबंध के भीतर के पानी भरे गांवों को बाढ़ घोषित कराने, सभी कटाव पीड़ितों को जिनके पास बसने की जमीन नहीं है उनको पुनर्वास की खाली जमीन या सरकारी जमीन में बसाने, गृह क्षति सहित सहित अन्य क्षतिपूर्ति दिलाने, तटबंध पर बसे लोगों, तटबंध के भीतर के पुनर्वास से वंचित लोगों का सर्वे कराकर पुनर्वासित कराने, कोशी पीड़ित विकास पुनर्जीवित करने, लगान मुक्ति, कोशी के वैकल्पिक समाधान की मांग उठेगी।
डीएम को मांग पत्र दिया जाएगा।
यह जानकारी संगठन के संस्थापक महेंद्र यादव, परिषदीय अध्यक्ष इंद्र नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष आलोक कुमार राय ने संयुक्त रूप से दी।