न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
समाहरणालय में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं द्वारा आकर्षक रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेश प्रदर्शित किया गया। रंगोली के जरिए जनहित में यह अपील की गई कि सभी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें जिलाधिकारी सावन कुमार ने स्वयं हस्ताक्षर कर मतदाताओं को मतदान में शामिल होने का संदेश दिया।
साथ ही समाहरणालय परिसर में बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, वरीय उप समाहर्त्ता, प्रबंधक डीआरसीसी एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, ने फोटो खिंचवाकर “मेरा वोट – मेरा अधिकार” का संदेश दिया।

































