न्यूज स्कैन ब्यूरो, कैमूर
खबर कैमूर से है. जहां एक तरफ मोदी सरकार कहती है कि महिलाओं को सम्मान देना है और महिलाओं को सशक्त बनाना है तो वहीं कैमूर में भारतिया जनता पार्टी के महिला मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा पांडेय ने पार्टी से दिया इस्तीफा। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय पर महिलाओं को सम्मान नहीं देने का लगाया आरोप। बोलीं कई वर्षों से पार्टी में हजारों महिलाओं को जोड़ने का काम की हूं, लेकिन इस जिलाध्यक्ष के रवैए से पार्टी की महिलाएं बहुत नाराज हैं,
जिस पर सीमा पांडेय ने प्रेसवार्ता कर कहा कि मैं आज तरह साल से भारतीय जनता पार्टी के लिए महिलाओं को संगठित किया है, चुनाव में बूथ तक जाकर काम किया है, लेकिन आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ, लेकिन 6 महीना से मै पार्टी के कई कार्यकर्ताओं से खुश नहीं हूं क्योंकि पार्टी का कोई भी बैठक हो रहा है तो हमलोगों को नहीं सूचना दिया जा रहा है और नहीं बलाया जा रहा है, और पूछने पर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय बोलते हैं कि आप अपेक्षित नहीं हैं।
मैं यह पूछना चाहती हूं कि मैने आज इतने दिनों से भाजपा के लिए काम किया है लेकिन इनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद और पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के रवैया से मेरा मनोबल टूट गया है इसलिए मैं पार्टी से स्थिपा दे दिया है, आगे उन्होंने कहा कि मैं अपने एनडीए पार्टी पर नाराज नहीं हूं बस कैमूर में पार्टी के कार्यकर्ताओं की गलत रवैए का विरोध करती हूं, क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सभी ने महिलाओं को सम्मान दिया है।