खगड़िया: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का पिपरा में किया गया भव्य स्वागत, डॉ नीतीश कुमार के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता हुए कार्यक्रम में शामिल

न्यूज स्कैन ब्यूरो। चौथम (खगड़िया)

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री गुरुवार की दोपहर बेलदौर प्रखंड के पनसलवा में आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे। इसी क्रम में गुरुवार की दोपहर दो बजे जदयू नेता डॉ नीतीश कुमार के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकताओं ने मंत्री को फूल माला से लाद दिए। हालांकि मंत्री भी अपनी गाड़ी से उतर कर पिपरा बाजार में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही डॉ नीतीश कुमार के कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि कार्यकताओं का जोश इन दिनों काफी हाय है। उन्होंने डॉ नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना की। साथ ही सरकार के उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान काफी संख्या में एनडीए के नेता और कार्यकर्ता मौजदू थे।