न्यूज स्कैन ब्यूरो, कैमूर
जिले के अनुसूचिय कर्मचारी संघ अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में 9 अगस्त से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसके बाद यह लोग बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार के कैमूर पहुंचने पर अतिथि गृह में मंत्री डॉ प्रेम कुमार को अपना 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सोपा। जिस पर मंत्री ने इन लोगों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया। इन लोगों के हड़ताल पर चले जाने से समाहरणालय सहित विभिन्न विभागों में कामकाज पूरी तरह से ठप हो चुका है। लोग इधर-उधर भटक रहे हैं।
बिहार अनुसूचिय कर्मचारी संघ के सचिव आरिफ सलीम ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग पिछले 9 अगस्त से अपने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार को हम लोग अपना 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा है। जहां मंत्री जी ने भरोसा दिलाया है कि हम लोग मांगों को मुख्यमंत्री तक जरूर पहुंचाएंगे।
सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार अनुसूची कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल हमसे मिलने के लिए आया हुआ था। इन लोगों द्वारा मांग पत्र सौंपा गया है। उनकी मांगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंचाया जाएगा। जो उचित कदम होगा वह हमारे मुख्यमंत्री द्वारा इनके मांगों पर डिसीजन लिया जाएगा ।