अतिक्रमण खाली कराए गए फुटकर दुकानदारों को जगह मुहैया कराने को लेकर युवा कांग्रेस ने समाहरणालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

फुटपाथ दुकानदार एवं विक्रेताओं के समर्थन में उतरे युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव एवं जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार झा ने फुटपाथ दुकानदार विक्रेताओं के साथ समाहरणालय मुख्य द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया। एक ज्ञापन जिला पदाधिकारी को समर्पित किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि अतिक्रमण नगर परिषद क्षेत्र में खाली कराया जा रहा है उसका समर्थन है। आए दिन लोग जाम से परेशान रहते थे और लोगों को घंटो जाम का सामना करना पड़ता था लेकिन अतिक्रमण में फुटपाथ दुकानदार एवं विक्रेताओं को खाली कराया जा रहा है उन सभी को एक उचित जगह मुहैया कराने की मांग की है। जिससे वे सभी अपना दुकान कर अपना जीवन यापन कर सके । फुटपाथ दुकानदारों और ई रिक्शा वाले को उचित जगह मुहैया नहीं कराई जाती है तो वे लोग बेघर हो जाएंगे । परिवार का जीवन यापन वे कैसे करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते कहा कि अगर समय से फुटपाथ दुकानदारों को जगह उपलब्ध नहीं कराई जाएगी तो फुटपाथ दुकानदारों एवं विक्रेताओं के समर्थन में आंदोलन किया जाएगा। अतिक्रमण खाली करने के दौरान दुकानदार का जो सामान उठा लिया जाता है उस पर जल्द से जल्द प्रशासन से रोक लगाने की मांग की है।
विरोध प्रदर्शन में सुनील कुमार , मनोज पासवान , दिनेश पासवान, संतोष रजक , आकाश कुमार , धनंजय कुमार , विक्रम कुमार , मोहम्मद फारूक , विलास ठाकुर ,बाबू कुमार मंडल , कैलाश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।