भूमिहीन परिवार को वासगीत पर्चा दिलाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा देने की मांग को लेकर मंगलवार को समाहरणालय गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। एक ज्ञापन जिला पदाधिकारी को समर्पित किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि जल्द से जल्द पंचायत स्तर पर सर्वे करा के प्रत्येक वार्ड में जितने भी भूमिहीन गरीब परिवार हैं उन सभी को 3 से 5 डिसमिल जमीन का पर्चा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने सभी महादलित बस्ती के पास श्मशान घाट के लिए जमीन की समुचित व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि भूमिहीन गरीब परिवारों को पहले वास के लिए जमीन उपलब्ध कराएं उसके बाद बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करें। विरोध प्रदर्शन के मौके पर दिनेश सदा , राम अवतार सदा , उपेंद्र राम , सत्येंद्र कुमार , संतोष कुमार , ललन कुमार , मोहम्मद इस्लाम , प्रभु कुमार , राजेश कुमार , विनय कुमार , बाबा कुमार , आशुतोष कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।