जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा,विभिन्न विधाओं में घोषित हुए परिणाम

  • प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी मधुबनी में होने वाले राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में हर विधा में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। उत्सव में समूह लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, चित्रकला, कहानी लेखन और कविता जैसी प्रतियोगिताओं में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के बाद सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम जारी कर दिए गए।

समूह लोकगीत में रोशन कुमार एवं समूह अव्वल
समूह लोकगीत में रोशन कुमार एवं उनके समूह ने 258 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। अमिबका कुमारी एवं समूह को 247 अंक के साथ द्वितीय तथा खुशबू कुमारी एवं समूह को 202 अंक के साथ तृतीय स्थान मिला।

समूह लोकनृत्य में राजनन्दनी की टीम ने मारी बाजी-
समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में बीबी बालिका गर्ल्स स्कूल के राजनन्दनी एवं उनकी टीम ने 222 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। साधना एवं साथी 205 अंकों के साथ द्वितीय और सृष्टि प्रिया 203 अंकों के साथ तृतीय रहीं।

भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान कुमारी प्रथम-
भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान कुमारी ने 132 अंकों के साथ बाजी मारी। रूपेश कुमार को 121 अंक के साथ दूसरा स्थान मिला जबकि 117 अंकों के साथ स्नेहा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

चित्रकला में रोहित वर्मा सर्वोच्च-
चित्रकला प्रतियोगिता में प्राची वर्मा ने 72 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आभा कुमारी 68 अंकों के साथ द्वितीय और काजल कुमारी 61 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

कहानी लेखन में बाजी मारी चांदनी-
कहानी लेखन प्रतियोगिता में चांदनी कुमारी ने 73 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया। सोनाली प्रिया 70 अंकों के साथ दूसरे तथा अभिषेक कुमार 68 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कविता लेखन में रूपेश कुमार को प्रथम स्थान-
कविता लेखन में रूपेश कुमार ने 75 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। काजल कुमारी 70 अंकों के साथ द्वितीय तथा स्नेहा कुमारी 65 अंकों के साथ तृतीय रहीं।कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करता है और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं का चयन भी इसी आधार पर किया गया है । जिला स्तरीय युवा उत्सव के समापन के बाद चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले युवा उत्सव में मधुबनी भेजा जाएगा।