न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
फारबिसगंज में ठगों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। फैंसी मार्केट में सब्जी खरीदने गई स्टेशन चौक निवासी लीला देवी के साथ दिनदहाड़े ठगी की बड़ी घटना हुई। दो अज्ञात युवकों ने महिला को बातचीत में उलझाकर उसके करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना दोपहर की बताई जाती है।लीला देवी सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं। तभी मार्केट के एक कोने पर खड़े दो युवक ने उन्हें आवाज दी और किसी दूसरी महिला के बारे में पूछताछ करने लगे। लीला देवी के इनकार करने पर युवकों ने अचानक उनकी निजी जानकारी बताना शुरू कर दिया आप लक्ष्मी हैं आपके पांच बच्चे हैं दो बेटे और तीन बेटियां दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है युवकों की बातें सुनकर महिला घबरा गईं और उन्हें लगा कि ये कोई धार्मिक व्यक्ति या बाबा किस्म के लोग हैं।
इसके बाद युवक ने कहा कि उनकी बेटियों को जो परेशानी आ रही है, वह उनकी किसी गलती की वजह से है, जिसे ठीक करने के लिए मंदिर में 21 या 151 रुपये दान कर माफी मांगने को कहा। महिला सहमति में सिर हिलाती रहीं।
युवक ने अपने साथी से पूछा, तुम्हारे पास कितना पैसा है?उसने कहा तीन हजार रुपये। फिर पहला युवक बोला झूठ मत बोलो, बहनजी के हाथ में दे दो।
साथी युवक ने पैसे महिला के हाथ में रख दिए और फिर बोला 40 कदम बिना पीछे देखे चलिए, सब ठीक हो जाएगा। फिर लड़का जैसे घूम के वापस आया तो महिला उसका रुपया वापस कर दी इसके बाद महिला को अलग ले जाकर बोला की पानी पिलाइए।फिर महिला पानी पिलाई बताइए क्या जेवर पहने हैं, झूठ मत बोलिएगा। महिला ने जेवर पहने होने की बात मानी। ठग बोला सारे जेवर खोलकर दूसरे लड़के के हाथ में रख दीजिए, और सिर को पल्लू से ढक लीजिए, 40 कदम बिना इधर उधर देखे आगे से घूम कर वापस आये सब ठीक हो जाएगा। महिला ने हिचकिचाते हुए जेवर निकालकर युवक के हाथों में दे दिए। लेकिन जैसे ही वह आगे बढ़ीं और पीछे मूड कर वापस आई तो दोनों युवक मौके से गायब थे।
फारबिसगंज में पिछले कुछ महीनों में इसी तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें झांसा देकर महिलाओं के सोने के जेवर ठग लिए गए। इसके बावजूद ठग गिरोह बेखौफ सक्रिय है।
फारबिसगंज फैंसी मार्केट में दो युवकों ने महिला को झांसा देकर 1.50 लाख के जेवर उड़ाए
































