न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ त्रिवेणीगंज
त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बेलापट्टी वार्ड 1 स्थित मिर्चैया नदी में नाव पलटने से एक महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। घटना में नाव पर सवार 11 महिलाओं में 7 महिला को स्थानीय लोगों द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि तीन महिलाओं का कोई अतापता नहीं मिला।नाव पर सवार सभी महिलाएं मजदूरी करने नदी के पार गई हुई थी।जानकारी अनुसार सभी महिलाएं छातापुर थाना क्षेत्र के चकला की रहने वाली बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया ।जानकारी के बाद एसडीओ व डीएसपी त्रिवेणीगंज घटनास्थल पर पहुंचे व घटनास्थल का जायजा लिया ।नदी की तेज धारा में बहने वाली महिलाओं की खोजबीन के लिए उन्होंने एनडीआरएफ को बुलाने की बात कही।घटना के बाद से ही इलाके में अफरातफरी का माहौल है।घटना में नाव नदी में समा गई।लोगों के अनुसार नाव पर कुल 13 लोग सवार थे जिसमें दो नाविक तैर कर निकल गए।घटना लगभग शाम पांच बजे की है।अंधेरे की वजह से महिलाओं को ढूंढने का कार्य बंद कर दिया गया।सूचना अनुसार दस बजे रात तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंच सकीं जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है।