बीवी बोली– देवर ही है मेरा प्यार… पति बोला– पत्नी तो मेरी है; गांव में हाईवोल्टेज हंगामा, गांव में पंचायत करेगी इश्क का न्याय

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया

नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गांव में सोमवार की रात पति-पत्नी और देवर के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, मोनी देवी (35) की शादी 17 साल पहले खगड़िया निवासी रामशरण यादव (40) से हुई थी। चार बच्चों की मां मोनी देवी अपने पति की नशे और मारपीट की आदत से परेशान होकर अपने से पांच वर्ष छोटे फुफेरे देवर संजय कुमार (30) से प्रेम कर बैठी और तीन साल पहले उसके साथ दिल्ली जाकर रहने लगी। इस बीच चारों बच्चे अपने पिता के साथ ही गांव में रहते थे।

रक्षाबंधन के अवसर पर संजय अपने गांव लौटा और कुछ दिन बाद सोमवार की रात मोनी देवी भी वापस लौट आई। इसकी जानकारी होते ही पति रामशरण अपनी मां के साथ बीरबन्ना पहुंच गया और जमकर हंगामा करने लगा। चारों बच्चे पिता के साथ रहना चाहते हैं, जबकि मोनी देवी का कहना है कि अब वह अपने प्रेमी संजय के साथ ही रहना चाहती हैं। वही, पति रामशरण यादव का कहना है कि वह मेरी पत्नी है हम उसे रखना चाहते हैं। जबकि संजय कुमार का कहना है कि मोनी देवी से इस मसले पर बातचीत करेंगे

हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। देर रात आपसी बातचीत के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।

इस विवाद को लेकर मंगलवार को गांव में पंचायत बुलाई गई है। अब पंचायत के फैसले से ही इस प्रेम-त्रिकोण का निष्कर्ष निकलने की उम्मीद है।

मोनी देवी, रामशरण की पत्नी ने कहा कि मेरी शादी जबरदस्ती हुई थी, इसे हम नहीं चाहते है, इनका हरकत खराब है, खुद भी नशा करते है और बच्चों को भी नशा करवाते है। 15 वर्षों तक हमको जितना सहना था हम सह लिए लेकिन जब बच्चों पर बात आई तो हम सोचे कि पति ऐसा है तो बच्चों के सहारे जी लेंगे लेकिन जब बच्चों की बिगाड़ने लगे तो किसके सहारे जीते हम, इसी लिए हम ये कदम उठाए। देवर से फोन के जरिए बात चित होती थी, जब मारपीट करने लगे तो हम प्रेमी के साथ दिल्ली चले गए।

रामशरण यादव, पति ने कहा कि तीन से पहले पत्नी भाग गई थी, पत्नी को खोजबीन किए थे, थाना में सूचना बहुत पहले दिए थे, जब अब जानकारी हुई कि पत्नी यहां आई है तो मां के साथ यहां आए। हम चाहते है पत्नी मेरे साथ रहे।

संजय कुमार, मोनी का प्रेमी ने कहा कि इनको थाना लेकर गए थे वहां पूछा गया कि किनके साथ रहेगी तो मोनी ने कहा कि हम इनके साथ रहेंगे चाहे आप मार दीजिए या कुछ कीजिए, हम पहले पति के साथ नहीं रहेंगे। इनको दिल्ली में साढ़े तीन से रख रहे थे, हम इनसे मंदिर के शादी कर चुके है।