न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के कार्यों के प्रगति के निमित्त राजेश कुमार निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा की अध्यक्षता में समाहरणालय, स्थित लहटन चौधरी सभागार में सांसद, विधायक तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सुपौल जिला तथा बीएलओ पर्यवेक्षक एवं प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के रेंडमली Randomly रूप से चयनित 5- 5 मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा के द्वारा की गई।
समीक्षा कार्य प्रारंभ होने के पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह-जिलाधिकारी, सावन कुमार के द्वारा समीक्षा बैठक में उपस्थित निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी का स्वागत किया गया।
निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बारी-बारी से अपने-अपने विचार तथा जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में जिज्ञासा प्रकट की गई।
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा को निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों के संबंध में बताया गया कि सुपौल जिला के 05 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में गहन पुनरीक्षण का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के अनुरूप सम्पादित कराये जा रहे हैं। जिन निर्वाचकों का नाम प्रारूप सूची से छूट गया है उनका नाम निर्वाचक सूची में सम्मिलित करने हेतु वैद्य दस्तावेजों के साथ बीएलओ द्वारा प्राप्त किया जा रहा है। साथ ही प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों एवं नगर निकाय कार्यालयों में संचालित विशेष कैम्पों में भी आवश्यक प्रपत्र यथा 6, 7 एवं 8 प्राप्त किया जा रहा है।
निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 का कार्य सुपौल जिला प्रशासन द्वारा बेहतर प्रबंधन के साथ किया जा रहा है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के द्वारा निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा के द्वारा निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में महादलित टोला के निर्वाचकों के संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी, के द्वारा बताया गया कि सुपौल जिला के महादलित , अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति टोलों की कुल संख्या 1739 है। सभी 1739 टोलों के निर्वाचकों की जांच संबंधित विधान सभा के बीएलओ तथा विकास मित्रों से कराई गई है।
महादलित टोलों में 18 वर्ष एवं उससे अधिक निर्वाचकों की कुल संख्या 235055 है। जिसमें से प्रारूप सूची में अंकित निर्वाचकों की कुल संख्या 232115 है। शेष 1962 निर्वाचकों के नामों के नामों को अंतिम निर्वाचक सूची में शामिल करने हेतु प्रपत्र 06 को भरकर मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी को सम्मिलित करने हेतु दिया गया है।
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सम्पन्न बैठक के उपरांत प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों से रैंडम रूप से चयनित मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों में से निम्नवत 2- 2 मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों गणना प्रपत्रों के साथ दाखिल दस्तावेजों की समीक्षा निर्वाचक सूची प्रेक्षक द्वारा से की गई
समीक्षा के क्रम में 41 निर्मली विधान सभा क्षेत्र के मतदान के एवं 89 के मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी के गणना प्रपत्र एवं अन्य गहराई से जांच की गई। मतदान केन्द्र संख्या 89 के गणना प्रपत्र क्रमांक 01 से 30 तक तथा मतदान केन्द्र संख्या 28 के गणना प्रपत्र संख्या 01 से 50 का अवलोकन किया गया। 42- पिपरा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 59 के गणना प्रपत्र क्रमांक 01 से 20 तक तथा मतदान केन्द्र संख्या 116 के गणना प्रपत्र संख्या 01 से 30 का अवलोकन किया गया। 43- सुपौल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 31 के गणना प्रपत्र क्रमांक 01 से 25 तक तथा मतदान केन्द्र संख्या 66 के गणना प्रपत्र संख्या 01 से 20 का अवलोकन किया गया। 44 त्रिवेणीगंज (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 59 के गणना प्रपत्र क्रमांक 01 से 30 तक तथा मतदान केन्द्र संख्या 137 के गणना प्रपत्र संख्या 01 से 25 का अवलोकन किया गया। 45- छातापुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 65 के गणना प्रपत्र क्रमांक 01 से 25 तक तथा मतदान केन्द्र संख्या 159 के गणना प्रपत्र संख्या 01 से 20 का अवलोकन किया गया। अवलोकन के उपरांत निर्वाचक सूची प्रेक्षक के द्वारा बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के द्वारा किये गये कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया।
निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा के द्वारा योग्य एवं छूटे हुए नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु बचे हुए अवधि में विशेष अभियान चलाकर प्रपत्र प्राप्त करने का निदेश दिया गया। साथ ही निर्वाचक सूची में अंकित निर्वाचकों के घूँधले फोटो के स्थान पर साफ एवं स्वच्छ फोटो निर्वाचकों से प्राप्त कर अपलोड करने का निदेश सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को दिया गया।