न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वीप कोषांग के माध्यम से जिला स्वास्थ्य समिति, द्वारा सदर अस्पताल से एक बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में 100 से अधिक बाइक सवार प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली सदर अस्पताल से प्रारम्भ होकर रेलवे स्टेशन होते हुए गांधी मैदान और शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। जनसामान्य को लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्भीक, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान हेतु प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति ; जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका; जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी; प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, जिला कम्युनिटी मोबिलाइज़र, जिला स्वास्थ्य समिति तथा जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग के विवेक कुमार एवं अभिषेक कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
































