न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर पुराना विवाद गंभीर घटना में बदल गया। रायपुर निवासी राजेंद्र सिंह और उनके पड़ोसी कमलेश्वरी सिंह के बीच जमीन विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, कमलेश्वरी सिंह और ललित सिंह अपने परिजनों के साथ लोहे की रोड और अन्य हथियारों से लैस होकर राजेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। इस हमले में राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी कंचन देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कंचन देवी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके गले और कान से सोने के गहने भी छीन लिए। घटना के बाद घायल परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा।