न्यूज़ स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया
नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते लाठी, डंडा, फरसा और भाले से दोनों ओर से हमला होने लगा, जिसमें एक महिला समेत छह से अधिक लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
क्या हुआ घटना में?
गांव के संजय सिंह और संजू सिंह के बीच किसी पुरानी रंजिश या तात्कालिक विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग हाथ में हथियार लेकर भिड़ गए।
मारपीट में दोनों ओर से संजय सिंह, सुनील सिंह, संजू सिंह, गुननी सिंह और रूपेश सिंह शामिल थे।
घायल महिला और बच्चियां भी बनीं शिकार:
इस हिंसा में संजय सिंह की पत्नी सुलेखा देवी, और उनकी बेटियां कोमल कुमारी व वर्षा कुमारी बीच-बचाव में आईं, जिन्हें बुरी तरह पीट दिया गया। तीनों को गंभीर हालत में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।
अन्य घायलों की स्थिति:
सुनील सिंह और संजय सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गुननी सिंह और रूपेश सिंह को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वे एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस ने संभाला मोर्चा:
घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस और 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस कैंप कर रही है।पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की

































