न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
रात के अंधेरे में प्रेमी से मिलने पहुंचा था प्रेमी, गांव वालों ने दोनों को पकड़कर मंदिर में करा दिया शादी
जिसका वीडिओ सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वीडिओ कब और कहां की है इसकी हम पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
लेकिन सूत्र बता रहा है की यह यह मामला राजेश्वरी थाना क्षेत्र का है जहां दो दिन पहले मधेपुरा का एक युवक अपने प्रेमिका से मिलने राजेश्वरी पहुंचा था, गांव वालो ने प्रेमी और प्रेमिका को रात के अंधेरे में एक साथ देख लिया। जिसके बाद गांव वालों ने दोनों की शादी गांव के ही एक मंदिर में करा दी है। जानकारी मिली है की प्रेमी और प्रेमिका के परिवार वाले पहले से भी एक दूसरे के रिश्तेदार रहे हैं, फिलहाल यह मामला सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

































