चेकिंग के दौरान दो युवक पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शंकरपुर चौक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।पुलिस ने दोनों को मौके पर ही हिरासत में लेकर थाने लाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।