न्यूज स्कैन ब्यूरो, कटिहार
नगर थाना पुलिस को मंगलवार को विदेशी शराब की बड़ी पकड़ने मे सफलता मिली है। प्राप्त सूचनानुसार नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक आॅटो चालक शराब लेकर आ रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए नगर थानांतर्गत झुलानिया मोड के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में एक ऑटो पुलिस बल को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।
पकड़ाए व्यक्ति की पहचान 01.विकाश कुमार उम्र 21 वर्ष पिता पवन कुमार सिंह सा0 गेड़ाबाड़ी थाना कोढ़ा तथा संतोष कुमार उम्र 22 वर्ष पिता स्व0 वीरेंद्र साह सा0 दियारा चांदपुर थाना फलका के रूप मे हुई है । वही पुलिस ने उक्त टेम्पू से 98.625 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। जिसके बाद शराब व ऑटो को जप्त कर विधिवत कारवाई की जा रही है।



























