न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ बलुआ बाजार
जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार की रात एक साथ अपहरण की गयी नाबालिग अपहृता को पुलिस ने रविवार की देर रात अररिया जिला के जोगबनी से सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने वाले एक अपहर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गया जबकि दूसरा अपहर्ता मौके से भागने के बाद अपने घर पहुँच गया । लेकिन मौके से फरार अपहर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों अपहृता सहित अपहर्ता पुलिस हिरासत में थाने है । मालूम हो कि शनिवार की रात एक ही परिवार के दो नाबालिग लड़की को दो युवकों के द्वारा अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया था । दोनों नाबालिग एक ही परिवार की बताई जा रही है जो रिश्ते बहन व चचेरी बहन थी ।।उधर घटना के बाद नाबालिग अपहृता के परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद जब पुत्री का कोई आता- पता व सुराग नही मिला । अपहृता के पिता ने बलुआ थाने में लिखित आवेदन देकर नाबालिग पुत्री को अपहरण करने की शिकायत दर्ज कराई । दिए गए आवेदन में नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया है कि अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उनके घर के खिड़की को तोड़कर नाबालिग पुत्री को बेहोश करके उनका अपहरण कर लिया गया । काफी खोजबीन करने के बाद जब कोई आता -पता नहीं चला तो उन्होंने थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इस बाबत थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि अपहृता व अपहर्ता को जोगबनी से बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए अपहर्ता भीमपुर थाना क्षेत्र के चापिन निवासी नरेश कुमार राय व बलुआ थाना क्षेत्र के घोड़ा घाट निवासी मोहम्मद रजीउल्ला बताया जा रहा है ।उन्होंने बताया कि अपहृता को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया गया है । गिरफ्तार दोनो अपहर्ता को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

























