इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय बॉयज और गर्ल्स केटेगरी बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता कॉलेज के स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें छात्रों के बीच खेल भावना, शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
यह टूर्नामेंट स्पोर्ट्स क्लब इंचार्ज अर्जुन कुमार महतो एवं रौशनी सुमन, इंचार्ज आनंद प्रकाश तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए. एन. मिश्रा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रोत्साहन और नेतृत्व ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्पोर्ट्स क्लब की नेतृत्व टीम में अध्यक्ष निशांत कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष निरंजन राजा तथा सचिव शैलेन्द्र शंकर प्रसाद यादव ने आयोजन की योजना और संचालन में सराहनीय योगदान दिया। प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए अनुराग पांडेय, सुधांशु कुमार, मृत्तुंजय पांडेय, अविनिकांत, हिमांशु कुमार, साकेत कुमार राय एवं ऋषिकेश कुमार ने समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बॉयज कैटेगरी में कप्तान अमन कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम के अन्य सदस्य आशीष यादव, आयुष कुमार, आर्य सुमंत एवं प्रशांत कुमार* रहे।
गर्ल्स कैटेगरी में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कप्तान अनीशा कुमारी के नेतृत्व में आयुषी सैनी, प्रगति कुमारी, स्वाति कुमारी एवं दीपा कुमारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की गई। यह सफल आयोजन एक बार फिर यह दर्शाता है कि सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को विशेष महत्व देता है।