चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

ललितग्राम थाना पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के टेंगरी वार्ड 5 स्थित रानीपट्टी नहर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक बीते शाम पुलिस रानी पट्टी नहर के पास संध्या गस्ती के दौरान वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी । इस क्रम में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति उत्तर की दिशा से गुजर रहा था । इस बीच पुलिस ने जब उक्त बाइक चालक को रुकने का इशारा किया तो बाइक चालक अपनी बाइक को तेज रफ्तार से फ़गाने लगा । भागने के दौरान पुलिस ने बाइक सहित उक्त दोनों व्यक्ति को पकड़ लिया । पुलिस ने जब पकड़े गए बाइक चालक से वाहन की कागजात प्रस्तुत करने को कहा तो बाइक चालक ने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किये । पुलिस ने बाइक सहित बाइक पर सवार दोंनो संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर थाना ले आई । थाना में जब चलान मशीन एवं डीआईयु सुपौल शाखा से जब बाइक की नंबर प्लेट बीआर 39 एजी 8220 का सत्यापन किया गया तो वाहन मालिक का नाम ढोलू महतो पाया गया । वाहन मालिक ढोलू महतो पिता बालेश्वर महतो कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा । हालांकि बाइक के सत्यापन के दौरान बाइक का चेचिस व इंजन नंबर भिन्न पाया गया है जबकि रजिस्ट्रेशन नंबर ठीक पाया गया । पकड़े गए उक्त दोनों व्यक्ति अररिया जिला के घूरना थाना क्षेत्र के महेश पट्टी वार्ड 10 निवासी धीरेंद्र कुमार यादव व दुमरबन्ना वार्ड नंबर 3 निवासी बिपिन कुमार यादव बताया जा रहा है । इस बाबत थाना अध्यक्ष अंजलि कुमारी ने बताया कि जब्त किए गए बाइक चोरी की है । जब्त वाहन मालिक कटिहार जिला का निवासी हैं । जब्त किए गए वाहन के साथ दोंनो व्यक्ति से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त बाइक चोरी की है । उक्त बाइक से हमलोग शराब तस्करी व लूट किया करते थे । बताया कि पकड़े गए दोनो व्यक्ति के विरुद्ध केश दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है । जब्त किए गए बाइक मालिक कटिहार से संपर्क किया जा रहा है।