नवगछिया बाजार में ट्रांसफार्मर में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल, समय रहते कट गई बिजली

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया

नवगछिया बाजार स्थित हरि महाराज ठाकुरबाड़ी के पास गुरुवार को एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत नवगछिया बिजली विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए ठाकुरबाड़ी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बंद कर दी, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटों के कारण तार भी जलने लगे थे, लेकिन कुछ देर बाद आग स्वतः बुझ गई। इसके बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तकनीकी जांच कर मरम्मत कार्य प्रारंभ किया।

बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत विभाग को सूचित करें और खुद से छेड़छाड़ न करें।

बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि लोगों के द्वारा सूचना मिली थी इसके बाद मानव बल भिजवाकर बिजली को दुरुस्त करवा दिया गया है।