टीएमबीयू में वरिष्ठतम प्राचार्य प्रो. सीपी सिंह ने गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय तिरंगा

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में वरिष्ठतम विश्वविद्यालय प्राचार्य और सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. सीपी सिंह ने प्रशासनिक भवन और कुलपति आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय झंडा फहराया। इस अवसर पर प्रो. सिंह ने एनसीसी परेड की सलामी भी ली और अमर शहीद तिलकामांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रो. सिंह ने समारोह में कहा कि भारत तेजी से उभरती वैश्विक आर्थिक शक्ति है और विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने प्रभारी कुलपति प्रो. बिमलेन्दु शेखर झा के कार्यकाल में विश्वविद्यालय में हुए विकासात्मक कार्यों की चर्चा की और टीएमबीयू के टील्हा कोठी स्थित सेंटर फॉर रिजनल स्टडीज की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। साथ ही विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक और गौरवशाली विरासत का भी स्मरण किया।
झंडोत्तोलन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रामाशीष पूर्वे, डीएसडब्ल्यू प्रो. अर्चना कुमारी साह, कॉलेज इंस्पेक्टर प्रो. रंजना, प्रो. सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, वित्त पदाधिकारी ब्रज किशोर प्रसाद, विकास पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर, मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा, टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दीपो महतो सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।
इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में कुलसचिव डॉ. राणाशीष पूर्वे ने भी राष्ट्रीय झंडा फहराया।