विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए टीएमबीयू ने चलाया अभियान

न्यूज स्कैन ब्यूरो, भागलपुर

राज्यपाल के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में दिनांक 25 सितंबर 2025 को राजभवन पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना के बिहार झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार की उपस्थिति में राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलसचिवों की एक बैठक संपन्न हुई थी ,उस बैठक में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को उनके विश्विद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस के द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में प्रतिभागिता और माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया था । इस आलोक में राष्ट्रीय सेवा योजना तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर द्वारा कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर राहुल कुमार के नेतृत्व में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के प्रथम चरण अर्थात 15 अक्टूबर तक चलने वाले क्विज चरण के लिए युवाओं के पंजीकरण के लिए गहन अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए कुछ स्वयंसेवकों और पूर्व स्वयंसेवकों को ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया है और उन्हें प्रतिदिन के लिए निर्धारित लक्ष्य दिया गया है ।और उसने स्वयंसेवक सेविकाओं को छात्र-छात्राओं को उन्हें माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत करना है और पोर्टल के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।