- नामांकन कार्यक्रम और परीक्षा शुल्क का पूरा विवरण जारी
न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) ने शैक्षणिक सत्र 2024–26 के लिए M.Ed. संयुक्त प्रवेश परीक्षा एवं नामांकन प्रक्रिया की तिथि औपचारिक रूप से जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की नामांकन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर सभी कॉलेजों में प्रवेश इसी निर्धारित कार्यक्रम के तहत होगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय के छात्र-कल्याण अधिष्ठाता (DSW) की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
नामांकन कार्यक्रम (सत्र 2024–26)
आवेदन की तिथि:
1 दिसंबर 2025 से 7 दिसंबर 2025 तक
संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि:
21 दिसंबर 2025 (रविवार)
प्रथम मेधा सूची जारी:
23 दिसंबर 2025
प्रथम मेधा सूची का नामांकन:
2 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026
द्वितीय मेधा सूची हेतु आवेदन:
9 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026
द्वितीय मेधा सूची जारी:
13 जनवरी 2026
द्वितीय मेधा सूची का नामांकन:
13 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026
क्लास का संचालन:
21 जनवरी 2026 से
प्रवेश परीक्षा शुल्क
सामान्य कोटि: ₹1000
पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: ₹750
अनुसूचित जाति/जनजाति: ₹500
महत्वपूर्ण:
शुल्क केवल डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से ही जमा होगा, जो कुलसचिव, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के नाम से देय होगा।
बाहरी अभ्यर्थियों को अतिरिक्त आवेदन शुल्क ₹100 (अधिकतम ₹300) देना होगा।
आवेदन के साथ बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी आवश्यक प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
परीक्षा से संबंधित विशेष जानकारी
प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी।
प्रश्न पत्र ऑब्जेक्टिव (Objective) प्रकार का होगा।
परीक्षा OMR शीट पर ली जाएगी।
आवेदन पत्र विश्वविद्यालय छात्र सेवा केंद्र से शुल्क जमा कर प्राप्त किया जा सकेगा।
पूर्ण विवरण के साथ भरा गया आवेदन पत्र विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा किया जाना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता
M.Ed. में नामांकन हेतु अभ्यर्थी के पास निम्न योग्यताएँ होनी चाहिए—
B.Ed./B.El.Ed./B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed. में न्यूनतम 50% अंक
या D.El.Ed. के साथ स्नातक में 50% अंक
अधिसूचना पर छात्र-कल्याण अधिष्ठाता सह संयोजक, नामांकन समिति डॉ. अर्बना साह के हस्ताक्षर अंकित हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लें।



































