टिकट से वंचित भाजपा नेता ने कफ़न ओढ जताया विरोध,पति के सम्मान में पत्नी ने संभाला मोर्चा, नरपतगंज से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंडित अजय झा को पार्टी ने बारम्बार आश्वासन के बावजूद टिकट से वंचित कर दिया।जिसके आक्रोश स्वरूप उन्होंने पार्टी के निर्णय के खिलाफ गुरुवार को कफ़न ओढ़कर विरोध जताया और पत्नी के साथ प्रेस के सामने आए।
आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य पंडित अजय झा बताया कि 1985 से वह लगातार पार्टी के हित में काम करते रहे हैं। बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद पार्टी के द्वारा उनके साथ विश्वासघात किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि तन-मन-धन के हमेशा पार्टी के कार्यक्रम में लोकल स्तर से लेकर पटना दिल्ली तक शिरकत करते रहे हैं। स्थानीय सांसद से लेकर पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने उन्हें नरपतगंज या फारबिसगंज से चुनाव लड़ाने का आश्वासन अंतिम समय देता रहा। लेकिन उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की बात करती है। लेकिन कहां है सबका साथ। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कुल में जन्म लेना क्या पाप है। ब्राह्मण होने के कारण पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। पार्टी के आलाकमान नेताओं का कहना है कि नरपतगंज सीट यादव और फारबिसगंज बनिया का सीट है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे भाजपा की सेवा जिला में की और सींचने का काम किया। लेकिन शायद अब भाजपा में ब्राह्मणों के लिए कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी आलाकमान यह जान रही थी कि नरपतगंज यादव और फारबिसगंज बनिया का सीट है तो फिर उन्हें क्यों लंबे समय से आश्वासन दिया जाता रहा। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के समय सांसद प्रदीप कुमार सिंह से उनका मनमुटाव चल रहा था,तो स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पहल करके मनमुटाव को खत्म करवाया था और उस समय भी पार्टी द्वारा उनके लिए बेहतर करने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ना तो उन्हें एमएलसी बनाने का काम किया और न गठित किसी आयोग में कोई पद देने का काम।
पंडित अजय झा ने कहा कि वह एक सेंटीमेंटल आदमी है और ऐसे में वह कुछ भी कर सकता है। उन्होंने अपने जीवन लीला को समाप्त करने तक की बात करते हुए आहत और मर्माहत होने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व उनका बलि लेना चाहती है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंडित अजय कुमार झा भावुक हो उठे और उनके आंखों से आंसु छलक उठा।
वहीं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंडित अजय झा की पत्नी संजू झा ने मुखातिब होकर पार्टी आलाकमान के निर्णय पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।उन्होंने ब्राह्मण होने की सजा भाजपा की ओर से मिलने की बात कही और नरपतगंज से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खुद चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंडित अजय कुमार झा के साथ उसकी पत्नी संजू झा,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनंत सिंह और उमानंद राय मौजूद थे।