न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल /राघोपुर
थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच शुक्रवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत स्थित सरहोचिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो देशी कट्टा, 4 ग्राम स्मेक व अन्य सामान के साथ तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। मामले में शनिवार को राघोपुर थाना परिसर में जानकारी देते एसडीपीओ बीरपुर सुरेंद्र कुमार ने बताया की शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर सरहोचिया गांव वार्ड 2 स्थित सुरजीत कुमार यादव के घर छापेमारी कर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार और स्मैक बरामद किया है। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सरहोचिया निवासी सुजीत कुमार यादव, पिपरा थाना क्षेत्र के चिल्कापट्टी निवासी धर्मेन्द्र कुमार मंडल एवं लक्ष्मण कुमार मंडल शामिल हैं। बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनलोगों के पास से 4 ग्राम स्मैक, दो देशी कट्टा, स्मैक तोलने की डिजिटल मशीन, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। बताया कि सभी आरोपी कुख्यात आशीष खत्री गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और अवैध हथियार एवं नशे के कारोबार में लिप्त थे। इनके खिलाफ राघोपुर थाना कांड संख्या-346/25 दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।


























