न्यूज स्कैन ब्यूरो। गोगरी ( खगड़िया)
गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मे उस समय लोग अचंभित हो गए जब एक बेटी के जन्म होने पर उसे फूलो से सजा गाड़ी से बैंड बाजा के साथ उसे अस्पताल से अपना घर ले जाया गया। लोगों की भीड़ अचंभित होकर इस दृश्य का नाजारा देख रहे थे। शनिवार को परिवार की खुशी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था। जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी जितेन्द्र कुमार यादव को शुक्रवार की रात्रि में गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में बेटी हुई थी।बेटी होने की ख़ुशी मे जितेंद्र ने गाड़ी को फूलो से उसी तरह सजाया जैसे दूल्हे की गाड़ी को सजाया जाता है। बैंड बाजा के साथ उसे अस्पताल से अपने घर रामपुर ले जाया गया। जितेंद्र खुद बिहार पुलिस में कार्यरत हैं। इस मामले में उनकी पत्नी सपना रानी ने कहा कि आजकल बेटी के जन्म पर लोग दुखी हो जाते हैं,जबकि उन्हें सबसे बड़ी ख़ुशी है। आजकल बेटी के जन्म को शाप न मानकर उसे आशीर्वाद समझना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि बेटी है तो समाज है और लोगों के वंश चल रहे हैं। वहीं इस दृश्य को देखकर लोगों के कहा गया की इस तरह के लोग बहुत कम मिलते हैं। जिस तरह बेटी को विदा किया जाता है उसी तरह उन्होंने बेटी को घर लाया। इस खबर की चर्चा चारो तरफ हो रही है। रानी ने कहा कि अपनी बेटी को खूब पढ़ाऊंगी और बढ़ाऊंगी।