न्यूज स्कैन ब्यूरो, कटिहार
रेल यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ट्रेन संख्या 15623 कामाख्या एक्सप्रेस में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पटना से कटिहार के बीच चोरों ने लगभग एक दर्जन यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित यात्रियों ने बताया कि चोरों ने न केवल जनरल बोगियों, बल्कि एसी कोच को भी अपना निशाना बनाया। चोरों ने बड़ी चालाकी से यात्रियों के पर्स, मोबाइल फोन, नकद रुपये और कीमती गहने चोरी कर लिए।
घटना के बाद यात्रियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ट्रेन के कटिहार पहुँचने पर कई यात्रियों ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। यात्रियों का कहना है कि वे इस मामले में आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा रहे हैं ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। रेलवे पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।
कामाख्या एक्सप्रेस में चोरों का तांडव; पटना से कटिहार के बीच करीब एक दर्जन यात्रियों के जेवर, नकदी और मोबाइल पार

































