न्यूज स्कैन ब्यूरो, देवघर/ भागलपुर
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान आदमपुर की एक महिला का पर्स चोरी हो गया। घटना के संबंध में महिला ने मंदिर कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, भागलपुर के आदमपुर निवासी प्रमोद कुमार एवं उनकी पत्नी वंदना देवी बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आए थे। पूजा-अर्चना समाप्त होने के बाद वे मंदिर प्रांगण में सिर झुका कर प्रणाम कर रहे थे, तभी अज्ञात चोर ने वंदना देवी का पर्स चुरा लिया। पर्स में लगभग दो हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन था।
मामले की जानकारी मिलने पर मंदिर कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई, लेकिन अभी तक चोर का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद श्रद्धालु ने मंदिर काउंटर पर रखी शिकायत पुस्तिका में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

































