‘The News Scan’ की खबर पर लगी मुहर : लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष पद से हटाये जाने से नाराज शिवराज ने कुछ पदाधिकारियों के साथ दिया इस्तीफा, सांसद पर लगाया आरोप

न्यूज स्कैन ब्यूरो। खगड़िया

खगड़िया में लोजपा रामविलास पार्टी का जिलाध्यक्ष बदलते ही पार्टी का अंतर कलह सतह पर आ गया। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव के नेतृत्व में पार्टी के कुछ पदाधिकारी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया । इसकी जानकारी उन्होंने प्रेस ब्रीफ करते हुए गुरुवार को दी। उल्लेखनीय है कि कभी पार्टी में पूर्व जिलाध्यक्ष के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह को पार्टी आलाकमान ने जिलाध्यक्ष पद का भार सौंपा है। नाटा सिंह पहले से पार्टी के जिला प्रवक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव के साथ काम कर रहे थे। गौरतलब है कि “The News Scan” ने बुधवार यानि 23 जुलाई को खबर का प्रकाशन कर खगड़िया लोजपा रामविलास पार्टी के अंदर के कलह को लेकर आशंका व्यक्त की थी। जिसके एक दिन बाद खबर पर मुहर लगी है। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने खगड़िया सांसद राजेश वर्मा पर भी अभ्रदता करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में सांसद राजेश वर्मा ने साफ साफ कहा है कि यह निर्णय प्रदेश संगठन का है। जिसको मानना सभी पार्टी के कार्यकर्ता को है। आगामी दिनों में संगठन बहुत बड़ी मजबूती से बिहार विधानसभा चुनाव में होगा।

शिवराज ने क्या कहा ?

पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव गुरुवार को जब मीडिया के सामने आए तो वे अपने पार्टी के कुछ पदाधिकारी के साथ थे। हालांकि उनके साथ वे लोग भी शामिल हुए जो आए दिन पार्टी में रहकर सांसद राजेश वर्मा को लेकर सोशल मीडिया में विरोध करते हैं। पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने उनको पार्टी के प्रदेश महासचिव बनाये जाने के एक दिन बाद पार्ट से इस्तिफा दे दिया है।

सांसद ने कहाराष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व देता है दायित्व

खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि उनके उपर कौन क्या कह रहा है वो इसे नहीं जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे खगड़िया के सांसद हैं। उनको यहां की जनता ने भरोसे के साथ अपनी सेवा के लिए लोकसभा भेजा है। वे अपने अंतिम सांस तक जनता के हित में ही लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में फेरबदल पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का काम है। जिसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है। पार्टी आवश्यक्ता अनुसार सभी को जिम्मेदारी देती है। सांसद ने कहा कि लोजपा रामविलास हमेशा मजबूत है और रहेगा।